Skip to main content

संत गाडगे बाबा की जीवनी – Sant Gadge Baba Biography in Hindi

पूरा नाम – देवीदास डेबुजी झिंगराजि जानोरकर (Sant Gadge Baba)
जन्म      – 23 फरवरी, 1876
जन्मस्थान – अँजनगाँव सुरजी, जिला. अमरावती, महाराष्ट्र
पिता      – झिंगराजि
माता      – सखुबाई

संत गाडगे बाबा की जीवनी – Sant Gadge Baba Biography in Hindi

डेबुजी झिंगराजि जानोरकर साधारणतः संत गाडगे महाराज और गाडगे बाबा के नाम से जाने जाते थे। वे एक समाज सुधारक और घुमक्कड भिक्षुक थे जो महाराष्ट्र में सामाजिक विकास करने हेतु साप्ताहिक उत्सव का आयोजन करते थे।
उन्होंने उस समय भारतीय ग्रामीण भागो का काफी सुधार किया और आज भी उनके कार्यो से कई राजनैतिक दल और सामाजिक संस्थान प्रेरणा ले रहे है।
Loading...
जीवन:
उनका वास्तविक नाम देवीदास डेबुजी था। महाराज का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अँजनगाँव सुरजी तालुका के शेड्गाओ ग्राम में एक धोबी परिवार में हुआ था। गाडगे महाराज एक घूमते फिरते सामाजिक शिक्षक थे। वे पैरो में फटी हुई चप्पल और सिर पर मिट्टी का कटोरा ढककर पैदल ही यात्रा किया करते थे। और यही उनकी पहचान थी।
जब वे किसी गाँव में प्रवेश करते थे तो गाडगे महाराज तुरंत ही गटर और रास्तो को साफ़ करने लगते। और काम खत्म होने के बाद वे खुद लोगो को गाँव के साफ़ होने की बधाई भी देते थे।
गाँव के लोग उन्हें पैसे भी देते थे और बाबाजी उन पैसो का उपयोग सामाजिक विकास और समाज का शारीरिक विकास करने में लगाते। लोगो से मिले हुए पैसो से महाराज गाँवो में स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल और जानवरो के निवास स्थान बनवाते थे।
गाँवो की सफाई करने के बाद शाम में वे कीर्तन का आयोजन भी करते थे और अपने कीर्तनों के माध्यम से जन-जन तक लोकोपकार और समाज कल्याण का प्रसार करते थे। अपने कीर्तनों के समय वे लोगो को अन्धविश्वास की भावनाओ के विरुद्ध शिक्षित करते थे। अपने कीर्तनों में वे संत कबीर के दोहो का भी उपयोग करते थे।
संत गाडगे महाराज लोगो को जानवरो पर अत्याचार करने से रोकते थे और वे समाज में चल रही जातिभेद और रंगभेद की भावना को नही मानते थे और लोगो के इसके खिलाफ वे जागरूक करते थे। और समाज में वे शराबबंदी करवाना चाहते थे।
गाडगे महाराज लोगो को कठिन परिश्रम, साधारण जीवन और परोपकार की भावना का पाठ पढ़ाते थे और हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने को कहते थे। उन्होंने अपनी पत्नी और अपने बच्चों को भी इसी राह पर चलने को कहा।
महाराज कई बार आध्यात्मिक गुरु मैहर बाबा से भी मिल चुके थे। मैहर बाबा ने भी संत गाडगे महाराज को उनके पसंदीदा संतो में से एक बताया। महाराज ने भी मैहर बाबा को पंढरपुर में आमंत्रित किया और 6 नवंबर 1954 को हज़ारो लोगो ने एकसाथ मैहर बाबा और महाराज के दर्शन लिये।
मुत्यु और महानता:
उन्हें सम्मान देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 2000-01 में “संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान” की शुरुवात की। और जो ग्रामवासी अपने गाँवो को स्वच्छ रखते है उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है।
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारको में से वे एक है। वे एक ऐसे संत थे जो लोगो की समस्याओ को समझते थे और गरीबो और जरूरतमंदों के लिये काम करते थे।
भारत सरकार ने भी उनके सम्मान में कई पुरस्कार जारी किये।
इतना ही नही बल्कि अमरावती यूनिवर्सिटी का नाम भी उन्ही के नाम पर रखा गया है। संत गाडगे महाराज भारतीय इतिहास के एक महान संत थे।
संत गाडगे बाबा सच्चे निष्काम कर्मयोगी थे। महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएँ, गौशालाएँ, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का उन्होंने निर्माण कराया। यह सब उन्होंने भीख माँग-माँगकर बनावाया किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।

Comments

Popular posts from this blog

Amit from New Delhi

अमित जन्म तिथि :- 21/02/1986 लम्बाई :- 6.1 इंच जन्म स्थान :- नई दिल्ली शिक्षा :- इंटर व्यवसाय :- ( sports shoes ) जूतों का थोक व्यापार ( इन्द्रलोक दिल्ली ) पिताजी का व्यवसाय :- जूतों का थोक व्यापार ( पंजाबी बाग ) मांगलिक स्थित :- अमांगलिक पिताजी :- श्री नंदलाल माता :- श्रीमती उर्मिला गोत्र :- मन्डोरा गोत्र माता :- अग्रवाल गोत्र दादी :- सांखला परिवार :- भाई :- एक ( विवाहित ) बहन :- एक ( विवाहित ) निवास स्थान :- सुदर्शन पार्क मोती नगर नई दिल्ली सम्पर्क :- श्री नंदलाल मन्डोरा 9891120780 (पिताजी)

Welcome To the Kanojia, Rajaka, Nirmal and all other allias of kanojia Community

This website is created for the social welfare activities of the community. A platform where every person from the community can interact as well as find out whats, where and how things are happening in the community by active members from varius parts of the world Friends, besides having some serious discussions lets have some fun & friendly talks and enjoy our stay in this community. Bring out your sense of humor and intellectual personality within you and show to the world that WE ARE THE BEST!!!;-) May God bless all of us with success in our goals in life!